Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को विश्व कप में मिला स्वर्ण

$
0
0
दीपिका कुमारी की अगुवाई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने पोलैंड के रोक्लो में तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में आज मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता लेकिन पुरुष टीम को फाइनल में हारने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपिका, बोम्बायला देवी और लक्ष्मीरानी मांझी की भारतीय टीम ने फाइनल में मैक्सिको को 6-0 से हराया।

तरुणदीप राय, जयंत तालुकदार और अतनु दास की पुरुष रिकर्व टीम हालांकि फाइनल में मैक्सिको से 3-5 से हार गई। भारत ने एक स्वर्ण और एक रजत के अलावा रिकर्व में दो कांस्य पदक जीते। दीपिका महिलाओं के एकल में कांसे का तमगा हासिल करने में सफल रही। उन्होंने मिश्रित युगल में तालुकदार के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता। उन्होंने इस तरह से टूर्नामेंट में कुल तीन पदक हासिल किए। भारत के अभिषेक वर्मा और पुर्वासा ने कल कम्पाउंड के मिश्रित युगल में रजत पदक जीता था।

भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने तीरंदाजी टीम को उनके शानदार प्रदर्शन के बधाई दी और उम्मीद जतायी कि खिलाड़ी आगामी एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>