Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (11 अगस्त)

$
0
0
भूस्खलन से गस्कू में 11 नाली जमीन ध्वस्त

देेहरादून,11 अगस्त (निस)। धारचूला तहसील के गस्कू गांव में सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़क चैड़ीकरण में बनायी आधी दीवार के कारण आये भूस्खलन से 11 नाली जमीन ध्वस्त हो गयी। जमीन कटने के कारण गस्कू गांव को खतरा पैदा हो गया है। उत्तराखंड जनमोर्चा ने शासन-प्रशासन से भूस्खलन रोकने को दीवार निर्माण और किसानों को मुआवजा देने की मांग की। जानकारी के अनुसार तवाघाट-गर्बा मोटर मार्ग के चैड़ीकरण में सीमा सड़क संगठन ने मानको के विपरीत गस्कू गांव में सड़क की कटिंग कर दी। किसानों के विरोध करने पर संगठन ने शेष जमीन बचाने के लिये आधी दीवार का निर्माण कर दिया, लेकिन दीवार निर्माण का कार्य छोड़ दिया। ग्रामीणों के द्वारा शासन-प्रशासन से कार्य के सम्बन्ध में अपनी बात कही, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बताया जाता है कि इस दौरान हुई भारी वर्षा से गस्कू गांव के किसानों की न केवल 11 नाली जमीन भूस्खलन की भेंट चढ़ गयी, अपितु जमीन में लहलहाती धान की फसल भी बर्बाद हो गयी। इससे किसान परिवारों में जबरदस्त आक्रेाष व्याप्त है। उत्तराखंड जनमोर्चा के संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि इस बाबत प्रशासन से वार्ता कर दीवार निर्माण करने व किसानों को मुआवजा देने की मांग की गयी है। उनका कहना था कि ग्रेफ के अधिकारियों की लापरवाही के कारण गस्कू के किसान भूमिहीन होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा मद में करोड़ों रूपये की राशि अनावश्यक जगहों पर खर्च की जा रही है। उनका साफ कहना था कि जब मुख्यमंत्री की विधानसभा में सीमा सड़क संगठन और आपदा प्रबंधन का यह हाल है तो राज्य के अन्य इलाकों का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

पूर्व सैनिक कांग्रेस ने किया उपाध्याय का अभिनदंन

देेहरादून,11 अगस्त (निस)। पूर्व सैनिक कांग्रेस द्वारा आहूत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का अभिनंदन किया गया। सोमवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व सैनिक कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के अभिनंदन में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार ढंग से स्वागत किया। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने सैनिक बहुल उत्तराखंड में पूर्व सैनिक एक शक्ति के रूप में है। राजनीतिक रूप से उनकी भूमिका व संख्या बल को कम नहीं आंका जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्व सैनिकों का मान-सम्मान करती है, तभी पूर्ववर्ती कांग्रेस की केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा सैनिक, पूर्व सैनिक, अर्द्ध सैनिक व उनके परिवारों के हितों में अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को अंजाम दिया है। इस दौरान उन्होंने कई अन्य दिशा-निर्देश भी दिये। इस अवसर पर पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कै. (सेनि) बलवीर सिंह रावत ने आश्वासन दिया कि विभाग पूर्व की भांति आपके नेतृत्व में पूरी निष्ठा व समर्पित भावना से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि विस उपचुनाव व पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत में पूर्व सैनिकों ने अपना पूरा सहयोग दिया। अब 2017 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संगठन ने अभी से अपनी रणनीति बना ली है, जिसके अनुरूप आगामी गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों के सम्मेलन आयोजित करने की बात भी कही। इस अवसर पर लालचंद शर्मा, मोहन सिंह रावत, विजय मेहरा, चन्द्रमोहन भट्ट, दिगम्बर प्रसाद बलूनी, नारायण सिंह नेगी, रमेश थापा, बल बहादुर प्रधान आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

पंचायतों को पूरा सहयोग देंगी प्रदेश सरकार: डा. ह्दयेश

देेहरादून,11 अगस्त (निस)। नैनीताल की नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा प्रसाद को नैनीताल क्लब सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तदोपरान्त जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल एवं सभी उपस्थित सदस्यगणों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वित्तमंत्री डा0 इन्दिरा हृदयेश ने कहा कि जनता द्वारा चुनी गयी इस नई जिला परिषद् के ऊपर बहुत बडा दायित्व है। उन्होंने पंचायतों को सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिये जाने की बात कहते हुए कहा कि विधानसभा के उपचुनाओ के बाद पंचायत चुनावों मे जनता का दिया गया आर्शीवाद हमें उनके क्षेत्र का विकास करने का संदेश है। जो विजय जनता ने हमे दिलायी है उसके हम कर्जदार है। विकास के लिए हम सभी को जनआकांशाओ के अनुरूप काम करना होगा। जनता ने विकास करने वालो के प्रति आस्था जताई और विकास हमारी संस्कृति है। विकास के जरिये हमें जनता का दिल जीतते हुये अपने को जनसेवक के रूप मंे प्रस्तुत करना है। उन्होने कहा कि लगातार मिल रही जीत से हमें विकास के लिए तो जुटना होगा। डा0 हृदयेश ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र की विकास सम्बन्धी योजनाओं को उनके सामने लाये ताकि बजट की व्यवस्था कर उन कार्यो को धरातल पर उतरा जा सके। उन्होने स्पष्ट किया कि यू तो सम्पूर्ण प्रदेश के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है लेकिन जनपद नैनीताल के ग्रामीण इलाको मंे सडक, बिजली, पानी, स्वास्थ, शिक्षा व सिचाई की बेहतरी के लिए धन की कोई कमी नही होने दी जायेगी। प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों को पूरा सहयोग किया जायेगा। श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि विकास हेतु हम सभी को टीम भावना के साथ काम करना होगा। विकास हेतु सभी अनुभवी जनप्रतिनिधियों का सहयोग अतिआवश्यक है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पंहुचाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष अपने सम्बोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर जनपद का समग्र विकास किया जयेगा। इस हेतु उन्होनंे सभी से सहयोग का अनुरोध किया। बैठक में विधायक सरिता आर्या, उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल, ब्लाॅक प्रमुख सतीश नैनवाल, भौला भट्ट, गीता बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा, महेश षर्मा आदि ने सम्बोधित किया। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष कुवर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष तारा सिंह नेगी, शेर सिंह नौलिया,हेमन्त बगड़वाल, हरीश बिष्ट, राजेन्द्र सिंह नेगी, मारूति शाह, पी0सी0 गौरखा, पूर्व उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट,उमेश कबडवाल, केदार पलडि़या, कृपाल मेहरा, अनिल आर्य, नीलम,लाखन निगल्टिया,शन्ति भट्ट, नीमा आर्य, नीमा बृजवासी, गणेश सिंह भट्ट, इनके अलावा अनेक गणमान्य लोग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी हिमाली जोशी द्वारा किया गया।

नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष और सदस्यों को दिलाई शपथ

uttrakhand news
देेहरादून,11 अगस्त (निस)। रूद्रपुर के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार और नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को यहां एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में 12 जनपदों में 10 जनपदों में कांग्रेस का जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुये है जिससे साफ जाहिर है कि आम जनता का विश्वास लोकसभा चुनाव के पश्चात कांग्रेस के प्रति तेजी से बढ़ा हैं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्षा सुशीला गंगवार के 10 वर्षो के कार्यकाल में सम्पूर्ण जिले में विकास कार्य तेजी से हुये। जिसका लाभ आज भी क्षेत्रावासियों को मिल रहा है। अब नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने शपथ ली हैं जिन्हे विकास कार्यो को कराये जाने का खासा अनुभव है और इसका लाभ सम्पूर्ण जनपदवासियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनपद के विकास कार्यो में जिला पंचायत से पूर्ण सहयोग करेगी और विकास कार्यो के लिये धन की कमी नही होने दी जायेगी। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों से आग्रह किया कि वह मिल-जुलकर विकास कार्यो के लिये आगे आये। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार का व्यक्तित्व हमेशा सभी को आपस में जोड़ने का रहा हैं। उनके परिवार नें दलगत भावना से ऊपर उठकर विकास कार्यो को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से उन्होंने डेढ़ करोड़ रूपये जिला पंचायत के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्य कराये। क्षेत्र की समस्या को उठाते हुये उन्होंने काबीना मंत्री श्री आर्य से कहा कि किच्छा से हटकर रूद्रपुर तहसील का गठन किया जा चुका है लेकिन इसका विधिवत रूप से क्रियान्वयन प्रारम्भ नही हुआ। जनहित में इस कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कराया जाना जरूरी है। उन्होंने किच्छा तहसील में पटवारियों की कमी को दूर करने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम में पहुंचे सहकारिता बैंक के प्रदेश अध्यक्ष संजीव आर्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य के विकास के लिये दिन-रात एक किये हुये है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से सम्पूर्ण जनपद में पात्र लोगों को बैंक की योजनाओं को पूरा लाभ पहुंचाया जायेगा। इससे पूर्व समारोह में जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार पाण्डे ने जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार को पद एवं गोपनियता की शपथ ग्रहण कराई, जिसके पश्चात अध्यक्ष श्री गंगवार द्वारा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष संदीप चीमा एवं अन्य सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। शपथ ग्रहण करने वालों में राम सिंह, कविता देवी, नवीन जोशी, पूनम राना, इन्द्रावती, रविन्द्र सिंह, वहीद उल्ला खां, कुसुम देवी, तारक मण्डल, मालती विश्वास, जगदीश जोशी, मंगेश्वरी, आशना, बलप्रीत कौर, परवीन देवी, सावित्री देवी, रंजीत, विनांद सिंह, शशि प्रभा शुक्ला, सलमा, मीना विश्वास, देव सिंह, त्रिलोक सिंह, मंजीत कौर, राजेश कुमार, कमल किशोर भट्ट, कुलविन्दर सिंह, रोशन लाल, फातमा बी, कमलेश देवी, प्रीत पाल कौर, रमेश चन्द्र, बबीता गौतम, जगवती, जितेन्द्र सिंह, सरदारा सिंह, उर्मिला देवी, तरविन्दर राजन, ताहिर हुसैन तथा देवकी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन राजबहादुर शर्मा ने किया।

देहरादून जिले के प्ंाचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण, संविधान के 73 वें व 74 वें संशोधन के बाद पंचायत प्रतिनिधियों का दायित्व बढ़ा:मुख्यमंत्री

harish rawat
देहरादून, 11 अगस्त, 2014 (निस)। पंचायती संस्थाएं लोकतंत्र की बुनियादी इकाई है। संविधान के 73 वें व 74 वें संशोधन के बाद पंचायत प्रतिनिधियों का दायित्व बढ़ गया है। नगर निगम सभागार में देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हम सभी को अपने अधिकारों का इस प्रकार निर्वहन करना होगा कि लोकतंत्र के विकास में एक दूसरे के पूरक बन सकें। आज का भारत बदल चुका है, नौजवान पीढी़ की सोच बदल चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की अपेक्षाएं बहुत बढ़ चुकी हैं। विशाल लोकतंत्र में बढ़ी जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं में अधिकारों का विभाजन इस प्रकार करना होगा जिससे विकास की गति तीव्र हो। मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत के निर्वाचित  अध्यक्ष व सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र गतिमान हो चुका है। लोग जनप्रतिनिधियों के काम का मूल्यांकन करने लगे हैं। जनप्रतिनिधियों के समक्ष सबसे बड़ी यही चुनौती है कि क्या फिर से चुन कर आ सकेगे। इसके लिए अभी से निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नव निर्वाचित त्रि-स्तरीय पंचायतों को उनके कर्तव्य निर्वहन में पूरा सहयोग करेगी। राज्य सरकार का पंचायत प्रतिनिधियों से निरंतर संवाद बना रहे, इसके लिए मुख्यमंत्री के साप्ताहिक कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों से मिलने का समय निर्धारित किया गया है। डीएम देहरादून चंदे्रश यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष चमन   सिंह को शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भण्डारी सहित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, केबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह, दिनेश अग्रवाल, विधायक नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

रूड़की जेल गैंगवार के बाद गिरफ्तारी पुलिस की सफलता:चैम्पियन

देहरादून, 11 अगस्त, 2014 (निस)। जनपद हरिद्वार के रूड़की स्थित जेल में हुई गैंगवार की घटना को दुभाग्यपूर्ण बताते हुए राज्य खनिज विकास परिषद के अध्यक्ष कुंवर प्रणव सिंह ‘चैम्पियन’ ने मुंख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त गैंगवार की घटना के तत्काल बाद कड़ी मेहनत कर कुख्यात बदमाशों को पकड़कर हथियारों को बरामद कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। ‘चैम्पियन’ ने पुलिस के उक्त सराहनीय कार्य हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को राष्ट्रपति पदक दिये जाने एवं टीम में शामिल अन्य कर्मियों को आउट आॅफ टर्न प्रोमोशन दिये जाने की भी मांग की है। राज्य खनिज विकास परिषद के अध्यक्ष द्वारा अपनी तरफ से उक्त पुलिस टीम को 1,11,111.00 रूपये (एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह) देने की भी घोषणा की है। चैम्पियन ने उक्त धनराशि पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में दिये जाने की अनुमति दिये जाने हेतु भी मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा सहर्ष स्वीकार कर लिया।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>