मेरठ के चर्चित खरखौदा कांड के मुख्य आरोपी सनाउल्ला को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सनाउल्ला पर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने और युवती के यौन शोषण का आरोप है। मेरठ के डीआईजी के. सत्यनारायण ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
मेरठ के खरखौदा में एक युवती का धर्मपरिवर्तन और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था। जिसे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
सनाउल्ला पर आरोप है कि उसने ही युवती के तमाम मदरसों में रहने का इंतजाम कराया। यही नहीं युवती के आपरेशन से लेकर उसके धर्म परिवर्तन में भी सनाउल्ला की अहम भूमिका रही।