Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 101 हुई

$
0
0

Nepal flood death toll reaches 101
पश्चिमी नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या सोमवार को 101 हो गई जबकि 126 लोग अभी भी लापता बताए गए हैं और 17,000 लोग बेघर हो गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, नेपाल के आपात अभियान केंद्र झनकनाथ ढकाल ने कहा, "चूंकि समान्य से अधिक वर्षा हो रही है इसलिए नदियों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।"

सुरखेत जिले में भेरी नदी के कारण बड़ा इलाका डूब गया है और सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं व हजारों पशुओं की मौत हो गई है। जिले के सहायक मुख्य अधिकारी जगत बसंत ने कहा कि 28 लोग मारे गए हैं और 105 लोग सुरखेत में लापता हैं।

काठमांडू से करीब 350 किलोमीटर दूर बरदिया जिले में 19 लोग मारे गए और 19000 लोग बेघर हो गए हैं। यहां बबई नदी ने तबाही मचाई है। स्थानीय पुलिस प्रमुख बिरेंद्र कुमार ने कहा, "पिछले 50 वर्षो में बबई में ऐसी बाढ़ पहली बार देखी जा रही है।"नेपाल में बाढ़ और तूफानी बारिश के कारण भारत के उत्तर प्रदेश में भी 28 लोगों की मौत हो गई है और 60,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>