दुर्घटना में घायलों को राहत राशि मंजूर
पन्ना 23 अगस्त 14/शाहनगर तहसील मुख्यालय के समीप हुई वाहन दुर्घटना में कई व्यक्ति हताहत हुए। कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने दुर्घटना में मृतकों को 10-10 हजार रूपये तथा घायलों को 5-5 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की है। दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को 5-5 हजार रूपये की सहायता राशि मंजूर की गई है। यह राशि एसडीएम शाहनगर के जांच प्रतिवेदन के अनुसार मंजूर की गई है। कलेक्टर ने दुर्घटना पीडित कैलाश चैधरी निवासी खमतरा, रामचरण चैधरी निवासी लुधगवां, नत्थू चैधरी निवासी सुडौर, मनोज चैधरी देवरी, धन्नू चैधरी बडेरा, घस्सू चैधरी देवरी तथा छुटकारी चैधरी देवरी को राहत राशि मंजूर की है। इसी तरह रामचरण चैधरी देवरी, बबलू चैधरी ताला, किस्सू चैधरी देवरी, चैनू चैधरी रगौली तथा दन्नू चैधरी रगौली को 5-5 हजार रूपये की राहत राशि मंजूर की है। कलेक्टर ने तहसीलदार शाहनगर को स्वीकृत राशि के तत्काल वितरण के निर्देश दिए हैं।
अब सीमांकन होगा ईटीएस मशीन से-प्रशिक्षण एक सितंबर से
पन्ना 23 अगस्त 14/भूमि के सीमांकन तथा सर्वेक्षण के लिए अब आधुनिक ईटीएस मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए जिले की सभी तहसीलों को राजस्व निरीक्षकों तथा पटवारियों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कलेक्टर कार्यालय के भू अभिलेख कक्ष में एक सितंबर से 20 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे ने बताया कि अजयगढ तहसील के लिए प्रशिक्षण चार चक्रों में एक से चार सितंबर, 5 से 8 सितंबर, 9 से 12 सितंबर तथा 13 से 16 सितंबर तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण पटवारी अमित जडिया द्वारा दिया जाएगा। तहसील पन्ना के पटवारी तथा राजस्व निरीक्षकों को एक से चार सितंबर, 5 से 8 सितंबर, 9 से 12 सितंबर तथा 13 से 16 सितंबर तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण पटवारी कुलदीप गुप्ता द्वारा दिया जाएगा। तहसील देवेन्द्रनगर के लिए एक से चार सितंबर, 5 से 8 सितंबर, 9 से 12 सितंबर तथा 13 से 16 सितंबर तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण पटवारी कुलदीप गुप्ता द्वारा दिया जाएगा। तहसील गुनौर के लिए एक से चार सितंबर, 5 से 8 सितंबर, 9 से 12 सितंबर, 13 से 16 सितंबर तथा 17 से 20 सितंबर तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण पटवारी बृजेश पटेल द्वारा दिया जाएगा। तहसील अमानगंज के लिए पटवारी बृजेश पटेल द्वारा एक से चार सितंबर, 5 से 8 सितंबर, 9 से 12 सितंबर तथा 13 से 16 सितंबर तक दिया जाएगा। तहसील पवई के लिए पटवारी राजाराम प्रजापति तथा जोगेन्द्र मिश्रा द्वारा एक से चार सितंबर, 5 से 8 सितंबर, 9 से 12 सितंबर, 13 से 16 सितंबर, 17 से 20 सितंबर तथा 20 से 23 सितंबर तक दिया जाएगा। तहसील शाहनगर के कर्मचारियों को पटवारी पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा एक से चार सितंबर, 5 से 8 सितंबर, 9 से 12 सितंबर, 13 से 16 सितंबर तथा 17 से 20 सितंबर तक दिया जाएगा। तहसील रैपुरा के लिए पटवारी पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा एक से चार सितंबर, 5 से 8 सितंबर, 9 से 12 सितंबर, 13 से 16 सितंबर तथा 17 से 20 सितंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपर कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को निर्धारित समय सारणी के अनुसार राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित कराने के निर्देश दिए हैं।
मतदाता सूची में शामिल करें हर पात्र मतदाता का नाम-श्री खरे
पन्ना 23 अगस्त 14/राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची निर्माण कार्य की निगरानी के लिए श्री शैलेन्द्र खरे को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री खरे ने विकासखण्ड शाहनगर तथा पवई का भ्रमण करके मतदाता सूची निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची का निर्माण सावधानी से करें। आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची का समयवद्ध निर्माण करें। इसमें प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम अनिवार्य रूप से शामिल करें। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वार्डो का सत्यापन अनिवार्य रूप से करें। पे्रक्षक श्री खरे ने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने के लिए तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को गहन प्रशिक्षण दें। प्रशिक्षण देते समय मतदाता सूची निर्माण की पूरी प्रक्रिया तथा सावधानियां बताए। गत लोक सभा चुनाव में उपयोग की गई विधान सभावार मतदाता सूचियों को आगामी स्थानीय चुनाव में आधार बनाया गया है। इसमें पंचायतों का चिन्हांकन लाल स्याही तथा वार्डो का चिन्हांकन नीली स्याही से करें। आधार पत्रक में वांछित जानकारी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। नगरीय निकार्यो के लिए फोटायुक्त मतदाता सूची का प्रारभिंक प्रकाशन 29 अगस्त को कराएं। इसी दिन से सूची के संबंध में दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करें। प्रेक्षक के भ्रमण के समय एसडीएम शाहनगर एन.के. बीरवाल, एसडीएम पवई एम.एस. मरावी, तहसीलदार शाहनगर आर.पी. तिवारी, शाहनगर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.जी. वर्मा तथा पवई जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवधेश सिंह एवं परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण प्रमोद पाठक उपस्थित रहे।
सेवारत कृषि अधिकारियों की मौसम आधारित प्रषिक्षण सम्पन्न
पन्ना 23 अगस्त 14/कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के संस्था प्रमुख डाॅ. बी.एस. किरार के दिषा निर्देषन में केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. राजीव सिंह एवं डाॅ. रीतेष जायसवाल द्वारा पवई विकासखण्ड अंतर्गत कार्यरत सेवारत कृषि अधिकारियों को वर्तमान मौसम आधारित खरीफ फसल हेतु प्रषिक्षण दिया गया। प्रषिक्षण में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड पवई, श्री आर. के. मौर्या भी उपस्थित थे। डाॅ. राजीव सिंह ने सोयाबीन, धान, तिल, उड़द एवं मूंग फसलों में खरपतवार नियंत्रण हेतु निदानाषक दवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने गाजर घास के नियंत्रण हेतु सलाह दिया कि इस घास के फूल अवस्था में आने के पूर्व ही खेत की जुताई कर मिट्टी में दबा देवे या फूल आने के पूर्व ही ग्लाइफोसेट नाम के दवा (5 मि.ली. प्रति लीटर पानी) का घोल बनाकर केवल गाजर घास वाले स्थान पर छिड़काव करे। यदि फसलों के बीच में गाजर घास की समस्या हो तो मेट्रीव्यूजीन दवा (3 ग्राम प्रति लीटर पानी) का इस्तेमाल करे। डाॅ. रीतेष जायसवाल ने धान फसल मे ब्लास्ट रोग हेतु ट्राइसाइक्लाजोल दवा (1 गाम प्रति लीटर पानी), जीवाणु झुलसा रोग हेतु स्टेªप्टोसाइक्लिन दवा (2.5 ग्राम प्रति 10 लीटर पानी) तथा कंडवा रोग हेतु कापर आक्सीक्लोराइड दवा (3 ग्राम प्रति लीटर पानी) का छिड़काव करने की सलाह दी। उन्होंने सोयाबीन फसल मे पीला रोग से बचाव हेतु सर्वप्रथम रोग ग्रसित पौधें को उखाड़कर नष्ट कर देने तथा इसके उपरांत थायोमेथाक्जाम दवा (40 ग्राम प्रति एकड़) का छिड़काव 15 दिन के अंतराल पर दो बार करने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त सोयाबीन फसल मे कीड़ो की नियंत्रण हेतु प्रोफेनोफाॅस$साइपरमेथ्रिन (300 मि.ली. प्रति एकड़) एवं तिल फसल मे झुलसा रोग नियंत्रण हेतु काॅपर आक्सीक्लोराइड दवा (3 ग्राम प्रति लीटर पानी) का छिड़काव करने की सलाह दिया।
नजूल शाखा का प्रभार श्री ओहरी को
पन्ना 23 अगस्त 14/कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने प्रशासनिक कार्य सुधार को ध्यान में रखते हुए राजस्व अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक परिवर्तन किया है। नजूल शाखा का प्रभार अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे के स्थान पर एसडीएम पन्ना अशोक ओहरी को दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
लेखन सामग्री की दरें निर्धारित
पन्ना 23 अगस्त 14/कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने 2014-15 के लिए लेखन सामग्री की दरें निर्धारित कर दी है। उन्होंने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा है कि निर्धारित की गई दरों के अनुसार ही लेखन सामग्री क्रय करें इसमें कार्यालय के उपयोग हेतु आवश्यक 160 सामग्रियों की दरें निर्धारित की गई है। निर्धारित दर से अधिक दर से देयकों का भुगतान न करें। लेखन सामग्री निर्धारित दर से किसी भी फर्म से क्रय की जा सकती है।
दो अधीक्षकों को नोटिस
पन्ना 23 अगस्त 14/गत दिवस जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण साबित खान ने अनुसूचित जाति कन्या आश्रम गुनौर तथा ककरहटी का निरीक्षण किया। कन्या आश्रम गुनौर में निरीक्षण के दौरान अधीक्षक श्रीमती मीना बागरी अनुपस्थित पायी गई। आश्रम में केवल 15 छात्राएं उपस्थित पाई गई। इसी तरह अनुसूचित जाति कन्या आश्रम ककरहटी में निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षक श्रीमती फूला बाई अनुपस्थित पायी गई। आश्रम में भोजन व्यवस्था भी उचित नही पायी गई। आश्रम की छात्राओं को गणवेश अब तक प्रदान नही किया गया है। जिला संयोजक ने दोनों को लापरवाह अधीक्षकों को मध्य प्रदेश सिविल सेवा आरचण नियम 1965 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का सात दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
मतदाता सूची में दावे आपत्ति 29 से
पन्ना 23 अगस्त 14/नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार की जा रही है। मतदाता सूची की प्रारूप प्रतियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। सूची का जिला निर्वाचन कार्यालय तथा निर्धारित मतदान केन्द्रों में प्रारूप प्रकाशन 29 अगस्त को किया जाएगा। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन अशोक ओहरी ने बताया कि 29 अगस्त से ही मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है। इनके निराकरण के बाद मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीएम तथा तहसीलदारों को मतदाता सूची के प्रारूप के समय में प्रकाशन के निर्देश दिए हैं।