Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (28 अगस्त)

$
0
0
पूर्व कार्यकारिणी के लोग किसी भी तरह के बयान देने से बचें: प्रदेश अध्यक्ष

uttrakhand news
देहरादूनः 28 अगस्त (निस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय ने कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी स्वतः भंग हो गई थी। वर्तमान में अंतरिम व्यवस्था के तौर पर कार्य संचालन हेतु समन्वयक नामित कर कार्य चलाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्य समन्वयक जोत ंिसह बिष्ट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं और पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा जो बयान मीडिया मंे जारी किये जा रहे हैं वो परस्पर विरोधी तथा पार्टी की स्वीकार्य नीति के विरूद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात का संज्ञान लेते हुए पार्टी के सभी सम्मानित नेताओं एवं पूर्व पदाधिकारियों से यह अपेक्षा की है कि वे किसी भी तरह का बयान देने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लंें कि क्या उनका बयान पार्टी की स्वीकार्य नीति के अनुकूल व पार्टी हित में है? यदि किसी तरह का संशय हो तो उन्हें अपने वरिष्ठ साथियों अथवा उच्च नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद ही जारी करना चाहिए। श्री बिष्ट ने यह भी बताया कि किशोर उपाध्याय के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अभी तक नई कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया है तथा अंतरिम व्यवस्था के तौर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्य संचालन हेतु समन्वयक नामित कर काम चलाया जा रहा है। मीडिया से भी यह अपेक्षा करते हैं कि किसी भी कांग्रेस पार्टी के पूर्व पदाधिकारी अथवा नेता का बयान अथवा समाचार उनके किसी पद नाम के साथ प्रकाशित करने से पूर्व यह अवश्य देख लें कि अमुक व्यक्ति वर्तमान में उस पद पर है भी या नहीं। उन्होंने कहा कि मीडिया से अपेक्षा है कि इलेक्ट्रोनिक चैनलों में लाईव शो अथवा डिवेट में पार्टी की ओर से किसी व्यक्ति को आमंत्रित करने से पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से व्यक्ति के नाम पर सहमति लेने का कष्ट करेंगे।  

केन्द्र का कार्यकाल निराशाजनक: सुनीता

देहरादूनः 28 अगस्त (निस)। उत्तराखंड महिला कांग्रेस नेे केन्द्र की मोेदी सरकार के सौ दिन के कार्यकाल को निराशाजनक करार दिया है। मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला कांग्रेस की मीडिया प्रभारी सुनीता प्रकाश ने कहा कि जिन वायदो के साथ भाजपा केन्द्र की सत्ता पर आसीन हुई, उन वायदो पर वह खरी नहीं उतर पायी। मोदी व भाजपा नेताओं के अच्छे दिन आने की महज बात ही बनकर रह गयी है और वह जनता के उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पायी। उनका कहना था कि आज केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता को तमाम तरह की परेशानियोें का सामना करने पर विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता केन्द्र सरकार के दोमुंही बातों को समझ चुकी है, जिसका प्रमाण उत्तराखंड में हुए उपचुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के अलावा हाल ही में विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों के परिणामों के रूप में मिल चुका है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का जोरदार ढंग से विरोध करने के साथ ही आम जनमानस को भाजपा की करनी-कथनी से भी अवगत कराएगी। 

यात्रा मार्ग पर एसडीआरएफ तैनात

देहरादूनः 28 अगस्त (निस)। श्री नन्दा देवी राजजात यात्रा को सफल व सुरक्षित बनाने हेतु एस0डी0आर0एफ0 उत्तराखण्ड के 121 अधिकारी व कर्मचारी सम्पूर्ण यात्रा में राहत एवं बचाव कार्यों हेतु तैनात है। एस0डी0आर0एफ0 द्वारा सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर अपनी संचार व्यवस्था भी स्थापित कर ली गई है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के मीडिया सेल प्रभारी के मुताबिक एस0डी0आर0एफ0 की एक 17 सदस्यीय सचल टीम उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह परवाल के नेतृत्व में नोटी से वाण तक राहत एवं बचाव कार्यों हेतु यात्रा के साथ-साथ तैनात है। इसके अतिरिक्त राजजात यात्रा के बीच पड़ने वाले पड़ावों में भी एस0डी0आर0एफ0 की टीम राहत एवं बचाव कार्याेे हेतु तैनात है। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्ट वाण से घाट तक 14 सदस्यीय सचल टीम एसडीआरएफ उप सेनानायक श्री नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में राहत एवं बचाव कार्य हेतु राजजात यात्रा के साथ-साथ रहेगी। इसके अतिरिक्त एस0डी0आर0एफ0 के सहयोग हेतु एन्टी माइनिंग टीम व पीएसी(कुल 30 सदस्य) भी नन्दा देवी राजजात यात्रा में तैनात है तथा एस0डी0आर0एफ0 द्वारा वैदिनी बुग्याल से ऊपर राजजात यात्रा में आने वाले श्रृद्धालुओं/यात्रियों के निःशुल्क भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई है। 

जोशी से मांगा इस्तीफा

देहरादूनः 28 अगस्त (निस)। उक्रांद ने दैवीय आपदा से पीडि़त परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता न देने और आपदा पर राजनीति करने वाले मसूरी विधायक गणेश जोशी से पद से इस्तीफा देने की मांग की है। उक्रांद की केन्द्रीय महामंत्री प्रमिला रावत ने कहा कि गत 14 अगस्त की रात में आई दैवीय आपदा से विजय कालोनी में करीब 45 परिवार प्रभावित हुए थे और 20 परिवार बेघर हो गये थे, लेकिन जिला प्रशासन ने इन प्रभावित लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि दो हजार सात सौ रूपये नहीं दिये गये। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र का भ्रमण करने पर यह बात सामने आयी कि विजय कालोनी मे प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दी गयी थी, जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से उनके द्वारा 27 अगस्त को की गयी। उन्होने कहा कि इसके दूसरे दिन ही 28 अगस्त को आज क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी ने आठ या नौ परिवार को आठ-आठ हजार के चैक बांटे। उनका कहना था कि इस प्रकार की राजनीति करना एक ओछी मानसिकता का परिचय है और राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के प्रति घोर उपेक्षा का रवैया अपनाए हुए है, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान उनके साथ चिंतन सकलानी, नर्मदा नेगी, सुलोचना बहुगुणा, डिम्पल रावत, दीपक कुमार, किशन थापा, अजीत सिंह आदि शामिल थे। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>