भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने शुक्रवार को विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में स्थान पक्का करते हुए इतिहास कायम कर दिया। इसके साथ ही सिंधु ने अपने लिए कम से कम कांस्य पदक सुरक्षित कर लिया है। सिंधु ने बीते साल भी विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था। ऐसा करने वाली पहली भारत की पहली बैडमिंटन स्टार हैं।
सिंधु ने बालेरप सुपर एरेना में जारी इस चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीय चीन की शिजियान वांग को 19-21, 21-19, 21-15 से हराया। यह मैच एक घंटा 25 मिनट चला। सिंधु की सफलता भारत के लिए काफी मायने रखती है क्योंकि विश्व चैम्पियनशिप जैसे अहम आयोजन में सायना नेहवाल की नाकामी के बाद वह झंडाबरदार बनी हुई हैं।
सायना नेहवाल को लगातार पांचवीं बार बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सायना को शुक्रवार को बालेर सुपर एरेना में खेले गए मैच में शीर्ष वरीय चीन की ली ज्यूरेई से हार का सामना करना पड़ा।

ओलंपिक चैम्पियन और विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त ली ने सातवीं वरीय सायना को 45 मिनट चले मुकाबले में 21-15, 21-15 से हराया। ली और सायना के बीच यह दसवां मैच था जिसमें आठ बार भारतीय खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। अब टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती केवल पी.वी सिंधु पर टिकी है। वह शुक्रवार को एकल मुकाबलों का क्वार्टर फाइनल खेलेंगी।