Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

आंध्र प्रदेश की राजधानी होगी विजयवाड़ा

$
0
0

vijayawada-new-capital-of-andhra-pradesh
आंध्र प्रदेश की नई राजधानी विजयवाड़ा होगी। राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। नायडू ने विधानसभा में बताया कि सरकार ने राज्य के मध्य हिस्से में विजयवाड़ा के पास राजधानी विकसित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में निर्णय एक सितंबर को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने यह कहकर चंद्रबाबू नायडू के फैसले का विरोध किया है कि उन्होंने इस मुद्दे पर उनसे परामर्श नहीं लिया। इसी बीच नायडू ने कहा, "सरकार ने राज्य के विकेंद्रीकृत विकास के लिए तीन मेगा शहर और 14 स्मार्ट शहर बनाने का निर्णय लिया है।"

नायडू ने कहा कि मंत्रिमंडल ने नई राजधानी बनाने के लिए लैंड पुलिंग सिस्टम का निर्णय लिया है। यह प्रणाली मंत्रिमंडल की उपसमिति के जरिए काम करेगी। मुख्यमंत्री ने 20 पन्नों के बयान में राजधानी के चुनाव का यह कहकर बचाव किया कि विजयवाड़ा राज्य के बिल्कुल बीच में स्थित है और यह सभी जिलों की पहुंच में है। राज्य के तीनों क्षेत्रों के विकास के लिए उन्होंने सरकार द्वारा प्रस्तावित उपायों की घोषणा की। 

विजयवाड़ा हैदराबाद से 300 किलोमीटर दूर और कृष्णा नदी के किनारे स्थित है। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाला शहर विजयवाड़ा राज्य का बृहद व्यवसायिक केंद्र है।  जून महीने में मुख्यमंत्री बनने के बाद नायडू ने संकेत दिया था कि आंध्र प्रदेश की राजधानी विजयवाड़ा और गुंटूर के बीच होगी। मुख्मंत्री ने कहा कि तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) की सरकार राज्य के सभी 13 जिलों के चहुंमुखी विकास के लिए कृत संकल्प है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles