Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78547

भाजपा ने आप के आरोपों को खारिज किया

$
0
0

vijendra gupta
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आदम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के पार्टी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश बताया है। भाजपा के नेता विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को कहा कि यह पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश है। गुप्ता ने कहा, "आप लंबे समय से यह कर रही है। इससे पहले उसने भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी के खिलाफ आरोप लगाए थे और फिर बाद में माफी मांगी थी। वे फिर हम पर हमले कर रहे हैं।"

भाजपा नेता ने कहा, "यह पार्टी को बदनाम करने की कोशिश है। हालांकि, मैंने वह वीडियो नहीं देखा, लेकिन यदि भाजपा के दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर ने आप विधायक से मुलाकात की है, तो वह उनकी निजी मुलाकात होगी, न कि भाजपा नेता के रूप में।"

आप ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें भाजपा के कुछ नेताओं को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए कथित तौर पर आप के विधायक दिनेश मोहनिया को पैसे और महत्वपूर्ण पद की पेशकश करते दिखाया गया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के 14 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद से यहां राष्ट्रपति शासन लागू है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78547

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>