पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का पहला विस्तार रविवार को हुआ। लालू की बेटी और पत्नी को पराजित करने वाले नेताओं को जहां इस विस्तार में पूरा सम्मान दिया गया वहीं नमो की गुणगान करने वाले को भी मोदी अपने कैबिनेट में स्थान दिया है। नमो के कैबिनेट में बिहार से तीन लोगों को शामिल किया गया है।
जिनमें:-
1. राजीव प्रताप रूडी:बिहार के सारण से 16 वीं लोकसभा में भाजपा के युवा सांसद राजीव प्रताप रूडी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। रूडी ने सारण सीट से लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को हराया था। मंत्री बनाकर बीजेपी ने उन्हें राबड़ी देवी को हराने का ईनाम दिया है। उनके पास वाजपेयी सरकार में भी नागरिक उड्डयन मंत्री के तौर पर काम करने का अनुभव है।
2. गिरिराज सिह:बिहार में विधानसभा चुनाव 2०15 के मद्देनजर राज्य का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए कैबिनेट में शामिल। नवादा से सांसद गिरिराज मोदी के धुर समर्थक और नीतीश के जबर्दस्त आलोचक हैं। लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान गिरिराज सिह ने मोदी के पक्ष में बेहद गर्मजोशी से प्रचार किया था। वह अपने हिदूवादी रुख के कारण भी जाने जाते हैं।
3. रामकृपाल यादव: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के भरोसेमंद साथियों में शामिल रहे रामकृपाल यादव ने भी आम चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थामा था। रामकृपाल 16 वीं लोकसभा में बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के बड़ी बेटी मीसा भारती को चुनाव मैदान में शिकस्त दी। आरजेडी टिकट पर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से चौदहवीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।