Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

$
0
0

firing on loc
पाकिस्तान ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। रक्षा विभाग की विज्ञप्ति में बताया गया है, "तीन बजे भोर में बालकोट सेक्टर में पाकिस्तनी सैनिकों ने बिना किसी कारण हमारे ठिकानों पर गोलियां चलाई। इसका भारतीय सैनिकों ने जवाब दिया।"

उन्होंने कहा, "कुछ समय तक गोलीबारी जारी रही। दुश्मनों ने छोटे हथियारों का प्रयोग किया। हमारे जवानों ने उसी क्षमता के हथियारों से माकूल जवाब दिया।"गोलीबारी में भारतीय जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बालकोट सेक्टर पुंछ जिले में स्थित है।

पाकिस्तान ने 26 जनवरी को उरी सेक्टर में कमान चौकी पर भारतीय ठिकाने को निशाना बनाया था। देश में गणतंत्र दिवस समारोह होने के कारण भारतीय जवानों ने उस दिन पाकिस्तानी सैनिकों को बख्श दिया।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>