Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

बिहार में आज एएमयू शाखा की आधारशिला रखेंगी सोनिया

$
0
0

Sonia_Gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को बिहार के किशनगंज में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की शाखा का शिलान्यास करेंगी। सोनिया के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। सोनिया दोपहर बाद निर्माणस्थल पर पहुंचेंगी तथा शिलान्यास कार्यक्रम के बाद रूइधासा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रेमचंद्र मिश्रा ने बताया कि सोनिया के साथ केन्द्रीय मानव संसाधान मंत्री एम़ एम़ पल्लम राजू भी मौजूद रहेंगे। 

उल्लेखीय है कि शिलान्यास समारोह में नहीं बुलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार की आलोचना की थी जबकि बिहार के शिक्षा मंत्री पी़ क़े शाही ने पल्लम राजू को कड़ा पत्र लिखा था। इसके बाद केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री और एएमयू के कुलपति का अलग-अलग आमंत्रण पत्र मंगलवार शाम मुख्यमंत्री को मिला। आमंत्रण पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री के किशनगंज जाने का कार्यक्रम तय हुआ। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>