Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

मुंबई में देश की पहली मोनोरेल का शुभारंभ

$
0
0

mumbai monorail inugrated
बहुप्रतीक्षित मुंबई मोनोरेल का यहां शनिवार को उद्घाटन किया गया। यह देश की पहली मोनोरेल है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और कई मीडियाकर्मी ने मानोरेल की उद्घाटन सेवा में सफर किया। पहले चरण में निर्मित 8.93 किलोमीटर लंबी मोनोरेल चेंबूर-वाडला के बीच दौड़ेगी। रविवार से यह आम लोगों के लिए खोली जाएगी।

दूसरे चरण में वाडला को दक्षिण मुंबई में संत गाडगे महाराज चौक से जोड़ा जाएगा। मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के अधिकारियों ने बताया कि 19.17 किलोमीटर की यह दूरी मध्य 2015 तक पूरी होगी। 

3000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पूर्ण विकसित मोनोरेल की न्यूनतम ऊंचाई 5.5 मीटर और कुछ भागों में उच्चतम है। पूरी तरह तैयार होने के बाद चेंबूर-संत गाडगे महाराज चौक कॉरिडोर दुनिया में दूसरे नंबर की सबसे लंबा मोनोरेल कॉरिडोर होगा। सबसे लंबा मोनोरेल कॉरिडोर जापान का ओसाका मोनोरेल है जिसकी लंबाई 23.8 किलोमीटर है।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>