Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

राजग में फिर शामिल होने का सवाल ही नहीं : नीतीश

$
0
0

nitish on NDA joining
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापस होने की किसी भी संभावना से इंकार करते हुए कहा कि राजग में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता है। पटना में एक समारोह में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जद (यू) को फिर से राजग में जाने का प्रश्न ही नहीं है। 


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का यह बयान उस समय आया है जब शुक्रवार को जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने लोकसभा चुनाव के बाद जद (यू) को राजग में जाने की संभावना व्यक्त की थी। हालांकि यादव शनिवार को ऐसे किसी भी बयान देने से इंकार किया है। 



नीतीश ने एक बार फिर दोहराया कि पांच फरवरी को देश की करीब 14 पार्टियां मिलकर अलग गठबंधन बनाने पर विचार करेगी जो गैर कंग्रेस और गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे गठबंधन के लिए वाममोर्चा ने पहल की है और जद (यू) उसका समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि इसे आप एक मोर्चा भी कह सकते हैं। 



उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भाजपा ने प्रधानमंत्री के संभावित उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित करने के बाद जद (यू) राजग से अलग हो गई थी और 17 वर्षो से चल रहा गठबंधन टूट गया था। 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>