Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

दिल्ली में मणिपुर की किशोरी से दुष्कर्म

$
0
0

minor raped in delhi
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार रात मणिपुर की रहने वाली नाबालिग किशोरी से मकान मालिक के बेटे द्वारा जबरन कमरे में खींचकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की इस घटना के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। 14 वर्षीया किशोरी से दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका में शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया।  पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया गया कि किशोरी कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए बाहर निकली थी। आरोपी ने उसी दौरान अस्पताल के पास फार्मेसी के सामने उसे जबरन दबोच लिया। वह उसे खींचकर एक खाली कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के चेहरे पर चोटें आई हैं। उसकी मेडिकल जांच सफदरजंग अस्पताल में कराई गई।

दुष्कर्म की इस घटना के विरोध में शनिवार को पूर्वोत्तर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और अन्य लोगों ने वसंत कुंज पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। महिला आयोग की प्रमुख बरखा सिंह ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बरखा सिंह ने पत्रकारों को बताया, "मैं आशा करती हूं कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। मुझे बताया गया कि दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।"केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने भी इस घटना की निंदा की।

पूर्वोत्तर प्रांत की किशोरी से दुष्कर्म की यह घटना उस समय हुई है जब राजधानी में पहले से ही अरुणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानिया की मौत का मामला गरमाया हुआ है। तानिया की 30 जनवरी को दुकानदारों द्वारा की गई पिटाई से मौत हो गई थी।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>