Quantcast
Channel: Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)
Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

महाराष्ट्र में रास्ता रोको अभियान, राज ठाकरे हिरासत में

$
0
0
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के आह्वान पर बुधवार को राज्य में टोल प्लाजा के खिलाफ रास्ता रोको अभियान शुरू हो गया। अभियान के दौरान व्यापक हिंसा और आगजनी की आशंका के मद्देनजर राज को हिरासत में ले लिया गया है।

ऐसी भी खबरें हैं कि कई जगहों पर यातायात बाधित करने के लिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है। मनसे अध्यक्ष नवी मुंबई से लगे वाशी टोल प्लाजा पर अभियान की अगुवाई करेंगे। पुणे, अहमदनगर और वसई सहित कई जगहों पर पुलिस ने मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

ठाणे में टायर जलाए गए, जबकि पुणे में मनसे कार्यकर्ताओं ने कुछ गाड़ियों के टायरों की हवा निकाल दी। पुलिस ने राज ठाकरे को अभियान में भाग न लेने के लिए चेतावनी दी थी। इसके बावजूद यह अभियान शुरू हुआ। पुलिस के नोटिस से बेपरवाह ठाकरे ने कहा कि राजमार्गों पर सुबह 9 बजे से यातायात अवरुद्ध है।  ठाकरे के समर्थकों ने देर रात को कई टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की। बहरहाल, लोगों को कल उस समय राहत मिली जब राज ठाकरे ने कहा कि शहरों में जनजीवन प्रभावित नहीं होगा।

Viewing all articles
Browse latest Browse all 78528

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>